फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने घर और दुकान को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान व एक दुकान को निशाना बना लिया। दोनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


पहली घटना शंकर गार्डन, लाइनपार की है। गांव महमूदपुर जिला सोनीपत निवासी मनमोहन ने बताया कि वे गली नंबर-3 शंकर गार्डन में किराये पर रहते हैं। बताया कि वह 23 मई को गांव गए थे। 27 मई को उन्हें सूचना मिली कि उनके मकान में चोरी हो गई है। चोर मंगलसूत्र, सोने की चेन, दो अंगूठियां, वाली, चांदी का नेकलेस, दो जोड़ी पायल, और 20 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।

दूसरी घटना नाहरा-नाहरी रोड स्थित एक ड्राई फूट की दुकान में हुई। बामडोली गांव निवासी संजीत ने बताया कि सुबह दुकान का ताला टूटा मिला। चोर 25 हजार रुपये और करीब एक हजार रुपये कीमत के ड्राई फ्रूट गायब मिले। जांच अधिकारी एएसआई महाबीर ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें