फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सबसे बड़े मॉल में खुला अज़ॉर्ट का पहला स्टोर, आधुनिक तकनीक और इंटरैक्टिव शॉपिंग का मिलेगा अनुभव

Sat, 25 Jul 2026 04:59 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

नए स्टोर में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए परिधानों के साथ फैशन एक्सेसरीज़ की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। यहां अंतरराष्ट्रीय फैशन ट्रेंड्स और भारतीय ग्राहकों की पसंद का संतुलित मिश्रण देखने को मिलेगा।
Register For Event
विज्ञापन
अज़ॉर्ट ने चंडीगढ़ में खोला अपना पहला स्टोर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिलायंस रिटेल के प्रीमियम फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड अज़ॉर्ट ने चंडीगढ़ के नेक्सस एलांते मॉल में अपना पहला स्टोर शुरू कर दिया है। इसके साथ ही ब्रांड ने उत्तर भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है। देशभर में यह अज़ॉर्ट का 44वां स्टोर है, जिसे आधुनिक तकनीक और इंटरैक्टिव शॉपिंग अनुभव के साथ तैयार किया गया है।
विज्ञापन


स्टोर का उद्घाटन पंजाबी फिल्म अभिनेत्री तानिया ने रिबन काटकर किया। इस दौरान आयोजित मीट-एंड-ग्रीट कार्यक्रम में उन्होंने प्रशंसकों से मुलाकात की। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में फैशन प्रेमी और ग्राहक पहुंचे।

नए स्टोर में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए परिधानों के साथ फैशन एक्सेसरीज़ की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। यहां अंतरराष्ट्रीय फैशन ट्रेंड्स और भारतीय ग्राहकों की पसंद का संतुलित मिश्रण देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


अज़ॉर्ट के इस नियोस्टोर में ग्राहकों को आरएफआईडी और क्यूआर कोड आधारित प्रोडक्ट जानकारी, स्मार्ट ट्रायल रूम और सेल्फ चेक-आउट जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। कंपनी का कहना है कि इन तकनीकों के जरिए खरीदारी को अधिक आसान, तेज और व्यक्तिगत बनाया गया है।

कंपनी के अनुसार, चंडीगढ़ में शुरुआत के साथ उसका उद्देश्य शहर के फैशन पसंद ग्राहकों को आधुनिक, सुविधाजनक और तकनीक आधारित खरीदारी का नया अनुभव उपलब्ध कराना है। नया स्टोर फैशन, तकनीक और ग्राहक सुविधा के बेहतर समन्वय का उदाहरण बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें