फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर में नशे ने उजाड़ा घर: युवक की कुएं में गिरने से मौत, SDRF ने देर रात में निकाला शव

Fri, 13 Mar 2026 09:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बीती रात एक युवक नशे की हालत में कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों को अचानक आवाज सुनकर संदेह हुआ, तो वे कुएं के पास पहुंचे और किसी के गिरने की आशंका में तुरंत पुलिस को सूचना दी। 
Register For Event
विज्ञापन
शव को बाहर निकालते एसडीआरएफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भानपुरी थाना क्षेत्र के फरसागुड़ा में बीती रात एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। वह शराब के नशे में धुत होकर कुएं में जा गिरा था। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने देर रात उसका शव बाहर निकाला।

विज्ञापन


भानपुरी थाना प्रभारी हर्ष धुरंधर ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फरसागुड़ा के बड़े पारा निवासी त्रिनाथ शराब के नशे में घर से निकला था। देर रात अंधेरे के कारण वह सरकारी कुएं के पास पहुंचा और उसमें गिर गया। अचानक आवाज सुनकर ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे थे। 

उन्हें लगा कि कोई व्यक्ति कुएं में गिर गया है। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को इस बात की सूचना दी। अंधेरा अधिक होने के कारण शव निकालने के लिए नगर सेना की एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। टीम के सदस्य रात को ही सीढ़ी और अपने उपकरण लेकर फरसागुड़ा पहुंचे। उन्होंने टॉर्च की रोशनी में त्रिनाथ के शव को कुएं से बाहर निकाला। शव को पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मृतक त्रिनाथ शराब का आदी था। शादीशुदा होने और बच्चे होने के बावजूद वह शराब पीना नहीं छोड़ रहा था। परिजनों ने उसे कई बार समझाने का प्रयास भी किया था। लेकिन त्रिनाथ ने उनकी बात नहीं मानी। इसी कारण बीती रात नशे में धुत होकर वह कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी। रात के अंधेरे और कुएं की गहराई के कारण शव निकालना मुश्किल था। इसलिए एसडीआरएफ टीम को विशेष रूप से बुलाया गया। टीम ने रात में ही अपने उपकरणों का उपयोग कर शव को सुरक्षित बाहर निकाला। यह अभियान देर रात तक चला और शव पुलिस को सौंप दिया गया।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें