फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा: इंस्टाग्राम पोस्ट विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, सतनामी समाज में आक्रोश

Fri, 26 Sep 2025 01:19 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। आरोपी ने चाकू से टार्जन गायकवाड़ पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस घटना ने सतनामी समाज में आक्रोश फैला दिया और शुक्रवार को नवागढ़ में समाज के लोगों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया।
Register For Event
विज्ञापन
मृतक का फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में गुरुवार देर रात एक युवक की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। यह घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के हरदी गांव में हुई। हत्या का कारण एक धार्मिक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, आरोपी विक्रम साहू और मृतक टार्जन गायकवाड़ के बीच पोस्ट को लेकर बहस हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि विक्रम ने टार्जन पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


सतनामी समाज में आक्रोश
इस हत्याकांड के बाद सतनामी समाज के लोगों में गुस्सा फैल गया। देर रात थाने का घेराव किया गया और शुक्रवार दोपहर को नवागढ़ में चक्काजाम किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को फांसी देने की मांग की और पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। समाज के प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें