फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी नरेगा योजना: मजदूरों की दिहाड़ी में 18 रुपये का इजाफा, अब प्रतिदिन मिलेंगे 261 रुपये

Thu, 03 Apr 2025 03:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

इसके पहले 243 रुपये प्रतिदिन मजदूरी भुगतान होता था, जिसमें भारत सरकार द्वारा वृद्धि करते हुए 261 रुपये कर दिया गया है। यानि, 18 रुपये बढ़ाए गए हैं। 
Register For Event
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र में मनरेगा के तहत कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत कार्य करने वाले पंजीकृत अकुशल श्रमिकों को एक अप्रैल 2025 से 261 रुपये का मजदूरी भुगतान किया जाएगा। इस संबंध में केंद्र सरकार द्वारा मजदूरी दर में वृद्धि की अधिसूचना जारी की गई है, जो तत्काल प्रभाव से जिला कबीरधाम में भी लागू हो गई है। 

विज्ञापन


मजदूरी दर में हुई वृद्धि के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा महात्मा गांधी नरेगा योजना में कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए पूरे देश में नई अकुशल दर की घोषणा की गई है। इसी क्रम में राज्य के पंजीकृत अकुशल श्रमिकों को भी इसका फायदा मिलेगा।

इसके पहले 243 रुपये प्रतिदिन मजदूरी भुगतान होता था, जिसमें भारत सरकार द्वारा वृद्धि करते हुए 261 रुपये कर दिया गया है। यानि, 18 रुपये बढ़ाए गए हैं। ज्ञात हो कि मनरेगा अंतर्गत बड़ी संख्या में जिले के ग्रामीण मजदूरी मूलक कार्य में नियोजित किए जाते हैं, जिन्हें प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी भुगतान किया जाता है। दिए गए टास्क के आधार पर कार्य के दौरान प्रत्येक सप्ताह मजदूरी भुगतान श्रमिकों के बैंक खाते में सीधे जारी किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें