फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांकेर में बड़ा सड़क हादसा: 2 कारों की टक्कर में 6 की मौत, 3 घायल, आरक्षक का परिवार खत्म, देखें भयावह तस्वीरें

Fri, 10 Apr 2026 11:49 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/कांकेर

सार

Road Accident in Kanker CG: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है।
Register For Event
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : CG News
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident in Kanker CG: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर दो कारों की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
विज्ञापन











घटना कोतवाली थाने क्षेत्र के ग्राम नथिया के पास की है। बताया जाता है कि बीती रात दो कारों में जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। इस घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 
विज्ञापन








घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।







कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि लखनपुरी निवासी आरक्षक का परिवार शादी कार्यक्रम के लिए कांकेर आया था। देर रात कार्यक्रम से वापस लौटने के दौरान ये हादसा हुआ और हादसे में आरक्षक का पूरा परिवार ही खत्म हो गया। परिवार के सात सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। 







नथिया गांव के पास सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में एक सात साल के बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सामने कार चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 








घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।















 

कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त - फोटो : CG News
इनकी हुई मौत, सिपाही का पूरा परिवार खत्म-
  1. कुंती नेताम, 50 साल, पत्नी
  2. शगुनदास नेताम, 53 साल, दामाद
  3. मकतुला नेताम, 48 साल, बहन
  4. वंश नेताम, 7 साल, भांजा
  5. दीना यादव, 40 साल, रिश्तेदार
  6. जहुरा जुर्री, 50 साल, रिश्तेदार
विज्ञापन

कार में फंसे मृतक को निकालते लोग - फोटो : CG News
ये हुए घायल-
  • मुरहा उसेंडी 26 साल
  • उदित जुर्री 26 साल
  • ड्राइवर विश्वजीत नेताम, 25 साल, ड्राइवर, नाथिया  नवागांव कांकेर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें