फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 महीने बाद शिकंजे में आया फरार कैदी: रायपुर सेंट्रल जेल से भागा आरोपी आगरा में गिरफ्तार

Wed, 18 Mar 2026 02:12 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर सेंट्रल जेल से करीब नौ महीने से फरार चल रहे बंदी चंद्रवीर उर्फ पिंटू को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। छत्तीसगढ़ पुलिस और उत्तर प्रदेश एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को आगरा के कोतवाली क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ा गया।
Register For Event
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर सेंट्रल जेल से करीब नौ महीने से फरार चल रहे बंदी चंद्रवीर उर्फ पिंटू को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। छत्तीसगढ़ पुलिस और उत्तर प्रदेश एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को आगरा के कोतवाली क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ा गया। लंबे समय से फरारी काट रहे इस आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।
विज्ञापन


चंद्रवीर उर्फ पिंटू को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था और अदालत ने उसे 15 साल की सजा सुनाई थी। सजा के बाद उसे रायपुर सेंट्रल जेल में रखा गया था। जून 2025 में जेल प्रशासन द्वारा काम के सिलसिले में बाहर भेजे जाने के दौरान वह मौका पाकर फरार हो गया था। इसके बाद से ही वह लगातार अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग जगहों पर ठिकाना बदलता रहा।

अदालत ने 25 जुलाई 2024 को आरोपी को 15 वर्ष की सश्रम कारावास के साथ 3 लाख रुपये के जुर्माने से दंडित किया था। जुर्माना अदा नहीं करने पर अतिरिक्त 6 वर्ष की सजा का प्रावधान भी रखा गया था। फरार होने के बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


आरोपी की तलाश में रायपुर की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और गंज थाना पुलिस लगातार जुटी हुई थी। तकनीकी इनपुट और मुखबिर की सूचना के आधार पर उसकी लोकेशन उत्तर प्रदेश के आगरा में मिली। इसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने यूपी एसटीएफ के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया और आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आया है कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और स्थानीय पहचान छिपाकर रह रहा था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फरारी के दौरान उसे किस-किस का सहयोग मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें