फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में 101 फीट के रावण का अंत: डिजिटल तकनीक से हुआ दहन; आसमान में दिखा आतिशबाजी का नजारा

Tue, 20 Oct 2026 07:55 PM IST
Lalit Kumar Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दशहरे के अवसर पर डब्ल्यूआरएस कॉलोनी और ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में 101 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया।
Register For Event
विज्ञापन
पहली बार डिजिटल तकनीक से जला पुतला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी और ऐतिहासिक दशहरा मैदान रावणभाठा में 101 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया। इसके साथ ही मेघनाथ और कुम्भकर्ण के 65 फीट के पुतले का दहन किया गया। सीएम विष्णुदेव साय ने पुतला दहन किया।
विज्ञापन








विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान रायपुर  उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा समेत सांसद, मंत्री, विधायक मौजूद रहे। इस दौरान जमकर शानदार, मनमोहक और आकर्षक आतिशबाजी की गई। कोलकाता और मुंबई  से आई टीम ने रायपुर में पहली बार डिजिटल तरीके से रावण का दहन किया गया । 145  फीट ऊपर धुआं रहित पटाखे फोड़े गए। ताकि  पटाखों की वजह से प्रदूषण न हो।  

वहीं रावणभाठा में 65 फीट के रावण का दहन किया गया। मेघनाथ और कुम्भकर्ण के 55   फीट के पुतले का दहन किया गया। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और महंत राम सुंदर दास ने  अग्नि देकर दहन किया। यहां पर इस दौरान मनमोहक रामलीला का मंचन किया गया। जबलपुर से आई टीम में आकर्षण आतिशबाजी की। आयोजन स्थल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।






ये भी पढ़ें- रायपुर में विजयादशमी पर गजब की परंपरा: रावण के सामने थम जाती हैं ट्रेनों की रफ्तार, यात्री भी देखते हैं मेला

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि असत्य पर सत्य का प्रतीक विजयादशमी पर्व हमें बुराई को त्याग कर अच्छाई के मार्ग पर चलने का संदेश देता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें