फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर: सीएम भूपेश बघेल ने देखी मनमोहक गणेश झाकियां, कहा - बरसों पुरानी परंपरा को सहेज रही नई पीढ़ी

Sun, 01 Oct 2023 06:50 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

सीएम भूपेश बघेल ने भी गणेश झांकी का आनंद लिया। उन्होंने समिति के सदस्यों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप लोगों ने बहुत सुंदर झांकी तैयार की है। नई पीढ़ी को इससे जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुरानी पीढ़ी आज भी चलती आ रही है। 
Register For Event
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल ने देखी मनमोहक गणेश झाकियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में गणेशोत्सव पर हर साल राजधानी के नागरिक भगवान गणेश की सुंदर झांकियों का इंतजार करते हैं। रायपुर में इसकी भव्य परंपरा है। पूरा शहर रात भर जगकर गणेश की झांकियों के रूप में सुंदर लीलाओं का आनंद लेते हैं। इस दरमियान सीएम भूपेश बघेल ने भी गणेश झांकी का आनंद लिया। उन्होंने समिति के सदस्यों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप लोगों ने बहुत सुंदर झांकी तैयार की है। नई पीढ़ी को इससे जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुरानी पीढ़ी आज भी चलती आ रही है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर भगवान गणेश की विविध स्वरूपों में निकली झांकी देखा। झांकी में प्रमुख रूप से भगवान विष्णु के स्वरूप, कृष्ण भगवान के दही लूटने और मटका फोड़ आदि की झांकी निकाली गई। इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष  गिरीश देवांगन सहित गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें