फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: कांग्रेस नेत्री सुप्रिया और नेहा राठौर पर बीजेपी ने दर्ज कराई FIR; भ्रामक वीडियो वायरल करने का आरोप

Tue, 18 Aug 2026 09:53 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Raipur News: छत्तीसगढ़ बीजेपी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा राठौर के खिलाफ रायपुर के सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 336(4), 353(2) और 196 के तहत केस दर्ज किया गया है।
Register For Event
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raipur News: छत्तीसगढ़ बीजेपी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा राठौर के खिलाफ रायपुर के सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 336(4), 353(2) और 196 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



पुलिस शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में लगाए गए आरोपों, सोशल मीडिया पोस्ट और उनसे जुड़े अन्य तथ्यों की जांच करेगी। इस दौरान संबंधित डिजिटल सामग्री और उसके प्रसारण से जुड़े पहलुओं को देखा जायेगा।


छत्तीसगढ़ भाजपा प्रवक्ता उज्जवल दीपक की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस को सौंपे गए शिकायत पत्र में कांग्रेस कमेटी की सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा सिंह राठौर की ओर से धमतरी जिले के कुरुद में 22 मार्च 2026 को हुए 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान' के दौरान बीजेपी का ध्वज फहराए जाने के फोटो एवं वीडियो को 15 अगस्त 2026 का बताकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है। उक्त हैंडल्स ने झूठा दावा करते हुए कहा कि भाजपा जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय ध्वज की जगह पार्टी का झंडा फहराया है। इस पुराने वीडियो को स्वतंत्रता दिवस पर वायरल किया गया। इससे जनता के बीच भ्रम, राजनीतिक तनाव और अशांति फैलाने की आशंका है।
विज्ञापन



फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बीजेपी ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल एवं संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से इस प्रकार की भ्रामक सामग्री को तुरंत हटाने और संबंधित हैंडल्स पर कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं पुलिस के अनुसार, शिकायत में सोशल मीडिया के माध्यम से किए गए कथित आपत्तिजनक और विवादित प्रचार-प्रसार को लेकर आपत्ति जताई गई है। शिकायतकर्ता की ओर से आरोप लगाया गया है कि संबंधित पोस्ट और बयानों के जरिए ऐसी सामग्री प्रसारित की गई, जिससे सामाजिक स्तर पर भ्रम और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।


इन्होंने दर्ज कराई FIR
प्रतिनिधि मण्डल में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक, डॉ. किरण बघेल, राजीव चक्रवर्ती, प्रदेश मीडिया सह संयोजक राहुल राय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कृतिका जैन, भाजयुमो  जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष राहुल राव, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी वासु शर्मा शामिल रहे।


क्या है मामला
बता दें कि स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व मंत्री और कुरूद बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें अजय चंद्राकर भाजपा का झंडा फहराते हुए दिख रहे थे। वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया गया कि चंद्राकर ने 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की जगह भाजपा का झंडा फहराया। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताया था। बाद में पड़ताल में पता चला कि यह वायरल वीडियो 15 अगस्त 2026 का नहीं, बीजेपी के प्रशिक्षण कार्यक्रम का था। कांग्रेस ने इसे स्वतंत्रता दिवस के दिन वायरल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें