फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh News: शराब के नशे में तेज रफ्तार से दौड़ाया ट्रैक्टर, गिरकर चालक की हुई मौत

Sun, 23 Mar 2025 11:38 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर खेत की मेड से टकरा जाने से ट्रैक्टर से गिरकर चालक की मौत हो गई।
Register For Event
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर खेत की मेड से टकरा जाने से ट्रैक्टर से गिरकर चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम माझीआमा निवासी पुरन साय पैकरा ने लैलूंगा थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह समलेश्वरी स्टोन क्रेशर में मुंशी का कार्य करता है। वहीं, गंगाधर माझी स्टोन क्रेशर में चौकीदार का काम करता है। कल क्रेशर बंद था, इसी दौरान रात 11 बजे के आसपास गंगाधर माझी शराब के नशे में  ट्रेक्टर को बिना बताये लेकर चला गया।

इस दौरान जब वह ग्राम पाकरगांव मेन रोड़ के पास पहुंचा ही था कि खेत मेड से टकरा कर ट्रैक्टर से गिर गया। इस दौरान उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिस वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जाम में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें