फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: बलरामपुर वन क्षेत्र में अवैध मुरूम उत्खनन, पोकलेन और दो हाईवा जब्त; तीन लाख जुर्माने की तैयारी

Tue, 30 Dec 2025 07:37 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

बलरामपुर के दहेजवार बीट में अवैध मुरूम उत्खनन मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक पोकलेन और दो हाईवा जब्त किए। बिना अनुमति और रॉयल्टी के मुरूम का उपयोग सड़क निर्माण में किया जा रहा था। 
 
Register For Event
विज्ञापन
पोकलेन और दो हाईवा जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत दहेजवार बीट में अवैध रूप से मुरूम मिट्टी के उत्खनन और परिवहन के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान विभाग ने एक पोकलेन मशीन और दो हाईवा वाहनों को जब्त किया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दहेजवार वन परिक्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग NH-343 पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य में अवैध रूप से निकाली गई मुरूम मिट्टी का उपयोग किया जा रहा था। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें पाया गया कि मुरूम की खुदाई और उसका परिवहन बिना किसी वैध अनुमति और आवश्यक दस्तावेजों के किया जा रहा था।

वन परिक्षेत्र अधिकारी निखिल सक्सेना ने बताया कि सड़क निर्माण में प्रयुक्त मुरूम मिट्टी के लिए न तो वन विभाग से अनुमति ली गई थी और न ही परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत किए गए। यह कार्य नियमों का उल्लंघन करते हुए किया जा रहा था।
विज्ञापन


जांच के दौरान यह भी सामने आया कि निर्धारित मापदंडों की अनदेखी करते हुए लगभग 6600 घन मीटर क्षेत्रफल में लंबाई और चौड़ाई के साथ अवैध खुदाई की गई है। इस मामले में वन विभाग द्वारा करीब 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा, बिना रॉयल्टी चुकाए वाहनों के माध्यम से मुरूम की ढुलाई किए जाने की भी पुष्टि हुई है। फिलहाल मामले में आगे की कागजी कार्रवाई जारी है और दोषियों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें