फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासमुंद: नवनिर्वाचित नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने ग्रहण किया पदभार, कार्यक्रम में नहीं पहुंचे अध्यक्ष

Sat, 05 Apr 2025 06:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद

सार

महासमुंद नगर पालिका में शनिवार को भाजपा उपाध्यक्ष के पदभार ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवनिर्वाचित भाजपा के उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने नगर पालिका परिषद में उपाध्यक्ष कार्यालय उद्घाटन के बाद अपना विधिवत कार्यभार ग्रहण किया है।
Register For Event
विज्ञापन
उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने ग्रहण किया पदभार, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महासमुंद नगर पालिका में शनिवार को भाजपा उपाध्यक्ष के पदभार ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवनिर्वाचित भाजपा के उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने नगर पालिका परिषद में उपाध्यक्ष कार्यालय उद्घाटन के बाद अपना विधिवत कार्यभार ग्रहण किया है। इस दौरान कार्यक्रम में महासमुंद के भाजपा विधायक राजू सिन्हा, बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, प्रदेश संयोजक प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन


पदभार ग्रहण करने के बाद नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ नगर पालिका के विकास के लिए काम करेंगे। चूंकि पालिका में कांग्रेस का अध्यक्ष है, इसलिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जो भी योजनाएं पूर्व में लंबित हैं उन्हें प्रारंभ कराकर और नए कार्य लाकर शहर के विकास के लिए सभी के साथ मिलकर काम करेंगे। 

पदभार ग्रहण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू की अनुपस्थिति पर उन्होंने कहा कि हम दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शहर विकास के लिए मिलकर काम करेंगे। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष की मौजूदगी होनी थी, लेकिन आखिर वह क्यों मौजूद नहीं रहे इसका जवाब अध्यक्ष ही बता सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें