दादाबाड़ा थाना क्षेत्र में दो किशोरों के बीच खूनी जंग हो गई। एक नाबालिग ने दूसरे नाबालिग के सीने में चाकू घोंप दिया। चाकूबाजी में घायल किशोर को अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। आरोपी नाबालिग किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच महीनों से आपसी विवाद चल रहा था। हालांकि कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।