फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: मामूली विवाद बना हत्या की वजह, इनोवा से कुचलकर युवक की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 Jan 2026 04:47 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केंद्री में 15 जनवरी 2026 की दोपहर मोनफोर्ट स्कूल के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
Register For Event
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केंद्री में 15 जनवरी 2026 की दोपहर मोनफोर्ट स्कूल के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान कैलाश तिवारी के रूप में हुई, जिसके बाद उसके भाई कौशल तिवारी की रिपोर्ट पर बिना नंबर मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि कैलाश तिवारी अपने दोस्तों के साथ एक्टिवा का पेट्रोल खत्म हो जाने के कारण वाहन को पैदल धक्का देते हुए पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था। इसी दौरान एनएच-30 पर अभनपुर की ओर गलत दिशा से आ रही इनोवा कार ने पीछे से एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस पर कैलाश और उसके साथियों ने वाहन चालक को सही तरीके से गाड़ी चलाने की बात कही, जिस पर विवाद बढ़ गया।

बताया गया कि इनोवा सवार कुछ दूरी पर गाड़ी रोककर उतरे और गाली-गलौच करते हुए हाथ-मुक्कों व ठोस वस्तु से मारपीट शुरू कर दी। झगड़े के दौरान कैलाश के साथ मौजूद अजय ने आत्मरक्षा में चाकू निकाल लिया, जिससे डरकर कार सवार कुछ लोग मौके से भाग गए। कुछ देर बाद दो-तीन लोग फिर वापस आए और विवाद दोबारा शुरू हो गया। इस मारपीट में हेमंत साहू को सिर और हाथ में चोटें आईं।
विज्ञापन


स्थिति और बिगड़ने पर कैलाश और उसके दोस्तों ने फिर से आत्मरक्षा में चाकू का इस्तेमाल किया, जिससे कुछ लोगों को चोटें आईं। इसी दौरान जब सभी आरोपी अपनी कार में बैठकर भागने लगे, तब कैलाश ने कार के सामने आकर उसे रोकने की कोशिश की। आरोप है कि इनोवा चालक डिलेश मंडावी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की नीयत से कार को कैलाश के ऊपर चढ़ा दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले में डिलेश मंडावी, लिलेश सेन, चंद्रशेखर साहू, दुर्गेश साहू, मनीष साहू और अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त इनोवा कार क्रमांक CG 04 NF 8602 को जब्त कर लिया गया है।

विवेचना पूरी होने के बाद पांच आरोपियों को 17 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले के दो आरोपी चंदन यादव और रितेश उर्फ रिंकू साहू फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें