फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ सड़क हादसा: पेड़ से टकराई यात्री बस, छह लोगों की मौत और 15 घायल; मौके पर मची चीख-पुकार

Thu, 22 Oct 2026 04:33 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनेंद्रगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर पहाड़हंसवाही के पास यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति की जानकारी ली।
Register For Event
विज्ञापन
पेड़ से टकराई बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर पहाड़हंसवाही के पास भीषण दुर्घटना में छह यात्रियों की मौत हो गई और 15 यात्री घायल हो गए। मनेंद्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासियों और पुलिस प्रशासन ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य आरंभ कर दिया।
विज्ञापन


घटना की खबर मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम घटनास्थल पर पहुंची। राहत कर्मियों ने एंबुलेंस की सहायता से सभी 15 घायलों को इलाज के लिए तुरंत मनेंद्रगढ़ के अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के तुरंत बाद बस चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई।

प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा
उपजिलाधिकारी शशिशेखर मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह भी केल्हारी अस्पताल पहुंचीं और मामले की जानकारी लेते हुए राहत कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों ने जाना घायलों का हाल
पूर्व विधायक गुलाब कमरो भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ केल्हारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके उपचार के इंतजामों को देखा। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन


खबर अपडेट की जा रही है...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें