फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: बालोद में अवैध खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन हाइवा और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Mon, 25 May 2026 11:58 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
Register For Event
विज्ञापन
बालोद में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले में खनिज रेत के अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने गुण्डरदेही विकासखण्ड में औचक निरीक्षण अभियान चलाकर अवैध रेत परिवहन में संलिप्त चार वाहनों को जब्त किया।
विज्ञापन


जिला खनि अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान बिना वैध दस्तावेजों के खनिज रेत का परिवहन करते पाए जाने पर तीन हाइवा, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही जब्त किया गया। कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को थाना एवं आरक्षी केन्द्र गुण्डरदेही की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है।

उन्होंने बताया कि संबंधित प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन


खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि बालोद में खनिज संसाधनों के अवैध दोहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें