फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन!: 11 वाहन और चैन माउंटेन मशीन जब्त, मुरुम खुदाई करते पकड़े गए हाइवा

Fri, 11 Sep 2026 08:59 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 5 से 10 सितंबर तक चले विशेष जांच अभियान में अलग-अलग इलाकों से 11 वाहन और एक चैन माउंटेन मशीन जब्त की गई।
 
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में जांच के दौरान 11 वाहनों और एक चैन माउंटेन मशीन को जब्त किया है।
विज्ञापन


खनिज विभाग की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 5 सितंबर से 10 सितंबर 2026 तक खनिज अमले ने लोखंडी, तुरकाडीह, कठार, निरतु, सेंदरी, सिरगिट्टी, भरनी, परसदा, गनियारी, नेवरा और अन्य क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया।

रेत, चूनापत्थर और मिट्टी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई
जांच के दौरान सिरगिट्टी क्षेत्र में खनिज मिट्टी और ईंट के अवैध परिवहन में लगे एक माजदा वाहन को जब्त किया गया। वहीं लावर क्षेत्र में चूनापत्थर के अवैध परिवहन में लगे एक हाइवा और रेत के अवैध परिवहन में लगे एक अन्य हाइवा को पकड़ा गया। दोनों जब्त वाहनों को खनिज जांच चौकी लावर की अभिरक्षा में रखा गया है। इसी तरह लोखंडी क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन में लगे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त किया गया। इसे पुलिस थाना कोनी की अभिरक्षा में रखा गया है।
विज्ञापन


भरनी-परसदा में मुरुम की खुदाई करते पकड़ी मशीन
सबसे बड़ी कार्रवाई भरनी-परसदा क्षेत्र में सीओआरपीएफ कैंप के समीप की गई। यहां खनिज मुरुम के अवैध उत्खनन में इस्तेमाल की जा रही एक चैन माउंटेन मशीन और 7 हाइवा वाहनों को पकड़ा गया। खनिज विभाग ने चैन माउंटेन मशीन को मौके पर ही सील कर दिया, जबकि जब्त किए गए 7 हाइवा वाहनों को थाना सकरी की अभिरक्षा में रखा गया है।

11 वाहन और एक मशीन जब्त
खनिज विभाग के मुताबिक अभियान के दौरान कुल 11 वाहन और एक चैन माउंटेन मशीन जब्त की गई है। विभाग ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त लोगों और वाहनों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें