फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahasamund: महासुमंद में टीएस सिंहदेव ने अपनी और कांग्रेस की हार की बताई बड़ी वजह, वायरल हो रहा उनका बयान

Mon, 01 Sep 2025 11:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद

सार

टीएस सिंहदेव ने कहा कि मेरा मानना है कि मेरी और कांग्रेस पार्टी की हार का बड़ा कारण घोषणाओं का पूरा नहीं होना है। उन मांगों में से एक मांग एनएचएम कर्मी भाई-बहनों की भी थी। हमने चुनाव में जो वादा किया उसे पूरा नहीं कर पाए। 
Register For Event
विज्ञापन
टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते 15 दिनों से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी प्रदेशभर में नियमितीकरण सहित अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं। महासमुंद में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देने सोमवार को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी पहुंचे। जहां उन्होंने हड़ताल के मंच पर कांग्रेस पार्टी की हार पर बड़ा बयान दिया है। टीएस सिंहदेव ने स्वीकार किया है कि, घोषणाओं का पूरा नहीं होना हार का एक बड़ा कारण है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, मेरा मानना है कि मेरी और कांग्रेस पार्टी की हार का बड़ा कारण घोषणाओं का पूरा नहीं होना है। उन मांगों में से एक मांग एनएचएम कर्मी भाई-बहनों की भी थी। हमने चुनाव में जो वादा किया उसे पूरा नहीं कर पाए। जो भी सरकार जनता का काम नहीं करती है वो हारती जरूर है, हम लोग भी हारे। क्योंकि, हम भी मांग पूरा नहीं कर पाए। महासमुंद के लोहिया चौक में एनएचएम कर्मचारियों के मंच से टीएस बाबा का यह बयान अब खूब वायरल हो रहा है। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देने पूर्व डिप्टी सीएम व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस बाबा, कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे हुए थे।

विज्ञापन


पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव आज निजी कार्यक्रम में शामिल होने महासमुंद पहुंचे। इससे पहले टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस भवन पहुंचकर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और पार्टी के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की अभी से तैयारी करने के लिये रिचार्ज किया। पूर्व उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने चुनाव में हो रही गड़बड़ी का मुद्दा उठाते हुए, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली का उदाहरण दिया और कहा कि राहुल गांधी द्वारा उठाया गया मुद्दा आने वाले चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है। संगठन की मजबूती के लिए आला कमान कई स्तर पर काम कर रहा है। जिसमें मंडल इकाई एक उदाहरण है। आने वाले समय में जिला, मंडल, सेक्टर, बूथ स्तर की बहुत बड़ी भूमिका हो सकती है। इन सभी को चाहिए की वोटर लिस्ट पर बड़ी बारीकी से काम करें। मतदाता सूची दुरुस्त करना सही मतदाता वोट डाल सके इस पर बड़ी जिम्मेदारी से काम करने की जवाबदारी हमारे ऊपर है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें