फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahasamund: गांजा तस्करी से जुड़े दो अलग-अलग मामले में तीन गिरफ्तार, 1.07 करोड़ रुपये आंकी जा रही कीमत

Sun, 18 Feb 2024 05:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद

सार

पकड़े गए तीन आरोपियों में से दो अमरावती महाराष्ट्र से है और एक रोहतक हरियाणा का है। तीनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। 
Register For Event
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महासमुंद में पुलिस ने गांजे की तस्करी से जुड़े दो अलग-अलग मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से पास से दो क्विंटल 15 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 1.07 करोड़ बताई जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दो अलग-अलग प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। गांजे के साथ-साथ दो लग्जरी कारें, तीन मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। पहले मामले में कोतवाली पुलिस ने 165 किलो के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार है, जिनकी पहचान तुषार हरीश पंचारिया और पवन बाबूलाल पांडेय निवासी अमरावती महाराष्ट्र के रूप में हुई है। दूसरे मामले में सिंघोड़ा पुलिस ने रेहटीखोल के पास 50 किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान वीरेंद्र सिंह, निवासी रोहतक हरियाणा के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें