आयुषी सातकर रायपुर 28 वर्ष - मृत
ऋषभ धावरे रायपुर 29 वर्ष - घायल
छायांश धावरे रायपुर 16 वर्ष - घायल
गोविंद स्वामी 47 वर्ष - महासमुंद - घायल
नमिता स्वामी 48 वर्ष - महासमुंद - घायल
कुश्मिता स्वामी 10 वर्ष - महासमुंद - घायल
मांशवी गोडारिया महासमुंद 12 वर्ष - घायल
घायलों में 4 लोगों को उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। दूसरे चढ़ने वाले रोपवे में 10 श्रद्धालु सवार थे जिनमे रतनलाल नागोसवार, हेमिन नागोसवार, हेमलाल नागोसवार, कुलसी नागोसवार, पूर्वी नागोसवार, टिया, अमलेश, कुमेश साहू, टोमेश्वरी साहू और हर्ष साहू थे।सभी श्रद्धालु रायपुर के टिकरापारा और दलदल सिवनी के है निवासी हैं।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह नीति आयोग की बैठक में शामिल होने दिल्ली गए हुए हैं। कलेक्टर दिल्ली से हादसे में लगातार नजर बनाए हुए हैं। कलेक्टर ने कहा कि घटना की जांच शुरु कर दी गई है जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी उसके खिलाफ कड़ी कार्रवावई की जाएगी।