निश्चित ही यह ट्रेन यहां के निवासियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी, क्योंकि उच्च शिक्षा का क्षेत्र हो या चिकित्सा का क्षेत्र या पर्यटन का, काफी संख्या में क्षेत्र के लोग विशाखापट्टनम जाते हैं। वहीं संबलपुर के अपर मंडल रेल प्रबंधक ने मीडिया को बताया कि, यह ट्रेन अत्याधुनिक है, इसकी सीटें उच्च क्वालिटी की है और ट्रेन की रफ्तार तेज है। ट्रेन में सुरक्षा को लेकर भी पूरा इंतजाम किये गये है। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर सहित भाजपा संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, कलेक्टर विनय कुमार लहंगे, एसपी आशुतोष सिंह, जिला पंचायत सीईओ एस.आलोक मौजूद थे।गौरतलब है कि, दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत ट्रेन का परिचालन 20 सितंबर से सप्ताह में 6 दिन नियमित होगा।
दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का 8 स्टेशन पर स्टापेज दिया गया है। दुर्ग से सुबह 5.45 बजे यह रवाना होकर 6.08 बजे रायपुर व 6:38 बजे महासमुंद पहुंचेगी। इसके बाद 7.15 को ओडिशा के खरियार रोड, 8 बजे कांटाबांजी, 8.30 को टिटिलागड़, 8.45 बजे केसिंगा और 10.50 को रायगढ़ा पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन 12.35 को आंध्रप्रदेश के विजयनगरम और वहां से दोपहर 1.45 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी। विशाखापट्नम से वहां से दोपहर 2.50 को वापसी के लिए रवाना होकर निर्धारित स्टापेज से होकर रात 10.50 बजे दुर्ग वापस लौटेगी। इस तरह यह ट्रेन एक दिशा में 566 किमी की दूरी 8 घंटे में तय करेगी। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। प्रत्येक गुरुवार को तकनीकी रखरखाव के लिए इस ट्रेन का परिचालन नहीं रहेगा। यह ट्रेन 130 किमी प्रति घंटा की स्पीड से चलेगी जिसकी औसत स्पीड 70 रहेगी।