फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप गए अफसर साहब!: जिला आबकारी अधिकारी निधीश कुमार कोष्टी निलंबित, शराब बिक्री में गड़बड़ी का लगा है आरोप

Fri, 06 Jun 2025 10:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद

सार

महासमुंद जिले के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी निधीश कुमार कोष्टी को निलंबित कर दिया गया है।  शासकीय कार्य में अनियमितता और शराब बिक्री में गंभीर वित्तीय गड़बड़ी के आरोप में कार्रवाई की गई है। निरीक्षण में देशी और विदेशी मदिरा की दुकानों में स्टॉक के भौतिक सत्यापन में भी कमियां पाई गईं।
Register For Event
विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी निधीश कुमार कोष्टी निलंबित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महासमुंद जिले में शराब बिक्री में अनियमितता का बड़ा मामला सामने आया है। जिले के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी निधीश कुमार कोष्टी को शासकीय कार्य में लापरवाही और वित्तीय गड़बड़ी के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई 29 मई 2025 को रायपुर मुख्यालय की उड़नदस्ता टीम द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के बाद की गई, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं।

विज्ञापन


उड़नदस्ता टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि जिले की देशी और विदेशी मदिरा दुकानों में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब बेची जा रही थी। एक विक्रेता को रंगे हाथों पकड़ा गया, जो तय दर से ज्यादा कीमत वसूल रहा था। इसके अलावा, स्टॉक के भौतिक सत्यापन में अंग्रेजी और देशी मदिरा की भारी कमी पाई गई। जांच में यह भी सामने आया कि बिक्री राशि में 6 लाख 96 हजार रुपये की वित्तीय अनियमितता हुई है, जिसने आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें