देश की चिकित्सा प्रवेश परीक्षा नीट में पेपर लीक, शिक्षा के व्यवसायीकरण और छात्रों पर बढ़ते मानसिक एवं आर्थिक बोझ को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
देश की चिकित्सा प्रवेश परीक्षा नीट में पेपर लीक, शिक्षा के व्यवसायीकरण और छात्रों पर बढ़ते मानसिक एवं आर्थिक बोझ को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। महासमुंद में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने परीक्षा प्रणाली की विफलता पर सवाल उठाते हुए शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग की।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देश की सबसे महत्वपूर्ण चिकित्सा प्रवेश परीक्षा नीट में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन अब तक जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। कांग्रेस ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में अव्यवस्था के कारण लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और छात्र मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं।
कोचिंग, हॉस्टल, किताबों और परीक्षा फीस के कारण छात्रों एवं उनके परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। पार्टी ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, एनटीए और शिक्षा मंत्रालय की जवाबदेही तय करने तथा परीक्षाओं पर लगाए गए जीएसटी को हटाने की मांग की है। साथ ही कांग्रेस ने "शिक्षा बचाओ, अपना भविष्य बचाओ" अभियान के तहत देशव्यापी आंदोलन चलाने की घोषणा की है।