फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahasamund: चर्च में दिनदहाड़े फादर को बंधक बनाकर लूट का मामला, यूपी से गिरफ्तार किए गये आरोपी

Sat, 01 Jul 2023 10:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द

सार

18 जून को कैथोलिक चर्च मे दिन दहाडे फादर को बंधक बनाकर बन्दूक की नोक पर 1.25 लाख रुपये की लूट की घटना हुई थी जिसका पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
Register For Event
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महासमुंद जिले के बागबाहरा थानाक्षेत्र मे 18 जून को कैथोलिक चर्च मे दिन दहाडे फादर को बंधक बनाकर बन्दूक की नोक पर 1.25 लाख रुपये की लूट की घटना हुई थी जिसका पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक आरोपी अभी भी फरार है। 

 

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों से 50 हजार नगद, एक देशी कट्टा, एक मोबाइल, एक स्कूटी जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरु की गई तो पता चला कि ये लोग खरियार रोड उडीसा के है। पुलिस खरियार रोड गयी तो पता चला कि ये तीनों बागपत उत्तर प्रदेश व मेरट यूपी के रहने वाले हैं। 

 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लूट के बाद खरियार रोड गये और लूट की रकम को आपस में बांटकर अपने- अपने घर चले गये। पकडे गये आरोपी आदतन अपराधी हैं और यूपी में इनके खिलाफ चोरी व आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस इनसे और पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें