फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: 25 लाख के इनामी नक्सली विकास उर्फ सुदर्शन सहित 15 नक्सलियों ने छोड़े हथियार, किया आत्मसमर्पण

Sun, 01 Mar 2026 08:37 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद

सार

ओडिशा के पश्चिम सब जोनल ब्यूरो सचिव, विकास उर्फ सुदर्शन, जिसने हथियार छोड़े हैं, उस पर 25 लाख रुपये का भारी इनाम घोषित था।
Register For Event
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बलांगीर-बरगढ़-महासमुंद (बीबीएम) डिवीजन कमेटी से जुड़े 15 इनामी माओवादियों ने देर रात पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। यह सरेंडर महासमुंद के बलौदा थाने में हुआ, जहां नक्सलियों ने अपने हथियार पुलिस के समक्ष रखे। आत्मसमर्पण करने वालों में 9 महिला कैडर और 6 पुरुष नक्सली शामिल हैं। 

विज्ञापन


ओडिशा के पश्चिम सब जोनल ब्यूरो सचिव, विकास उर्फ सुदर्शन, जिसने हथियार छोड़े हैं, उस पर 25 लाख रुपये का भारी इनाम घोषित था। इन सभी 15 नक्सलियों ने सरकार की नीतियों में विश्वास जताते हुए हिंसा का रास्ता छोड़कर शांतिपूर्ण जीवन अपनाने का निर्णय लिया है। महासमुंद पुलिस इस सरेंडर प्रक्रिया से जुड़ी सभी औपचारिकताओं को पूरा करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें