फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से लापता दो मासूम बेमेतरा में मिले: चॉकलेट-समोसे का लालच देकर गाड़ी में बैठाया, मारपीट कर बनाया बंधक

Mon, 23 Nov 2026 08:30 AM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा

सार

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से लापता दो बच्चे छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में सुरक्षित मिले हैं। परिजनों के अनुसार, चार अज्ञात लोगों ने चॉकलेट और समोसे का लालच देकर बच्चों को वाहन में बैठाया और मारपीट की। मौका पाकर दोनों बच्चे भाग निकले।
Register For Event
विज्ञापन
बाल कल्याण समिति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए दो नाबालिग बच्चे छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में सुरक्षित मिल गए हैं। अज्ञात बदमाशों ने दोनों बच्चों को खाने-पीने की चीजों का लालच देकर वाहन में बैठा लिया था और रास्ते भर उनसे मारपीट की थी। हालांकि, बच्चों ने अपनी समझदारी से बस स्टैंड के पास मौका पाकर भागकर अपनी जान बचा ली। इसके बाद वे अपने रिश्तेदार के घर पहुंचे, जहां से परिजनों ने तुरंत स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचित किया।
विज्ञापन


खाने का लालच देकर किया अपहरण
पीड़ित परिजनों के मुताबिक लखनऊ में रहकर मजदूरी करने वाले परिवारों के दो बच्चे कपड़ा दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चार अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें चॉकलेट और समोसा खिलाने का लालच दिया। इसके बाद आरोपी दोनों बच्चों को जबरन काले शीशे वाले एक वाहन में बैठाकर बेमेतरा की दिशा में ले आए। यात्रा के दौरान आरोपियों ने बच्चों के साथ डंडे से मारपीट भी की। बेमेतरा पहुंचने पर दोनों मासूमों ने सूझबूझ दिखाई और शौचालय जाने का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई। बस स्टैंड के समीप वाहन से उतरते ही दोनों वहां से तेजी से भाग निकले। इनमें से एक बालक वार्ड संख्या पांच मोहभाठा स्थित अपनी बड़ी मां के घर पहुंचा और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। 

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
घटना का पता चलने पर परिजन शिकायत दर्ज कराने सिटी कोतवाली पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि बुधवार को जब वे थाने पहुंचे तो पुलिस ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की और उन्हें वापस भेज दिया। इसके बाद, अगले दिन फिर शिकायत करने पर पुलिस प्रशासन हरकत में आया और दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। वहां समिति के अधिकारियों ने बच्चों से अलग-अलग पूछताछ कर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


बाल कल्याण समिति ने दिया संरक्षण
बाल कल्याण समिति की जांच के बाद एक बच्चे को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं रविवार का दिन होने के कारण दूसरे बच्चे को तत्काल मां के साथ नहीं भेजा जा सका, इसलिए उसे कवर्धा के बाल गृह में रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद उसे भी उसकी मां को सौंप दिया जाएगा। बच्चों के बेमेतरा में मिलने की खबर पाकर दोनों माताएं, मालती निषाद और सुमन, बेमेतरा पहुंचीं। दोनों परिवार लखनऊ में रहकर कपड़े की दुकान पर मजदूरी करते हैं और इनमें से एक परिवार साजा क्षेत्र के खैरझिटी गांव का रहने वाला है। परिजनों ने बताया कि बच्चे करीब सात दिन से लापता थे। एक मां ने यह भी बताया कि उसके बच्चे के साथ पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है, जिससे परिवार सहमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें