फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध पर ‘जीरो टॉलरेंस’: कबीरधाम में SP की सख्ती, बोले- अपराधियों से कोई समझौता नहीं, लापरवाही पर सख्त एक्शन

Mon, 20 Apr 2026 02:36 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई है। एसपी कार्यालय में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक हुई। जहां एसपी धर्मेंद्र सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
Register For Event
विज्ञापन
एसपी कार्यालय में समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस अब पूरी तरह सक्रिय हो गई है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


हर थाने की समीक्षा
बैठक में 31 मार्च 2026 तक के लंबित अपराधों व चालान योग्य प्रकरणों की थाना-वार गहन समीक्षा हुई। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को गंभीर मामलों में जल्द चालान पेश करने के निर्देश दिए। विवेचना को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया। धारा 173(8) और 193(9) बीएनएसएस के तहत लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए विशेष टीम गठित कर लगातार दबिश देने व हर हाल में गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने जिले में सख्त और सक्रिय पुलिसिंग लागू करने के निर्देश दिए। अब सभी थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग, रात्रिकालीन गश्त और फ्लैग मार्च बढ़ाए जाएंगे। जनता को दिखने वाली पुलिसिंग भी बढ़ाई जाएगी। इसका उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का भरोसा और अपराधियों में कानून का डर बनाए रखना है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने लंबित मर्ग प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सूक्ष्म जांच के निर्देश दिए। उन्होंने हर मामले में बारीकी से जांच कर जल्द निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही खात्मा और खारिजी प्रकरणों में पारदर्शिता व निष्पक्षता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी प्रक्रियाएं निष्पक्ष रूप से पूरी हों।

बैठक में अवैध शराब, सूखा नशा, जुआ-सट्टा और ऑनलाइन सट्टेबाजी पर शून्य सहिष्णुता नीति के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने ऐसे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए सुनियोजित अभियान चलाने को कहा। एफएसएल, क्यूडी और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों से जुड़ी लंबित रिपोर्टों को प्राथमिकता से प्राप्त करने के निर्देश मिले। इन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करने को कहा गया, जिससे मामलों का त्वरित व प्रभावी निराकरण हो सके। इस बैठक में एएसपी पुष्पेन्द्र बघेल, अमित पटेल समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें