फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम: चलती कार बनी आग का गोला, 10 मिनट में राख, बाल-बाल बचे चार दोस्त

Fri, 03 Apr 2026 05:14 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

आज शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे पंडरिया ब्लॉक के कुई रोड पर सगौना के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ग्राम नरौली निवासी की ब्रेजा कार (CG 28 M 7344) अचानक चलती हालत में आग का गोला बन गई।
Register For Event
विज्ञापन
आग से कार खाक हो गया है
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे पंडरिया ब्लॉक के कुई रोड पर सगौना के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ग्राम नरौली निवासी की ब्रेजा कार (CG 28 M 7344) अचानक चलती हालत में आग का गोला बन गई। कार में सवार चार युवक समय रहते बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई।मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार कार्तिक चन्द्राकर, जितेंद्र चन्द्राकर, नीलू चन्द्राकर और अनिल चन्द्राकर कुई से कुकदूर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान कार में बैठे कार्तिक चन्द्राकर ने बताया कि अचानक एसी ब्लोअर से चिंगारी निकलने लगी और देखते ही देखते आग फैल गई।स्थिति को भांपते हुए चारों युवक तुरंत गाड़ी से बाहर निकल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महज 10 मिनट के भीतर पूरी कार जलकर खाक हो गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में वाहन पूरी तरह राख में तब्दील हो गया।घटना के दौरान 112 और 108 पर कॉल किया गया, लेकिन मौके पर समय पर कोई सहायता नहीं पहुंच सकी। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।इस घटना ने एक बार फिर आपातकालीन सेवाओं की तत्परता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गनीमत रही कि सभी सवार सुरक्षित हैं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

आग से कार खाक हो गया है

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें