फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मतदान केंद्र पहुंचकर भरा अपना SIR का फॉर्म, लोगों से की ये अपील

Wed, 26 Nov 2025 10:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कवर्धा में खुद मतदान केंद्र जाकर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फॉर्म भरा और नागरिकों से मतदाता सूची शुद्धिकरण में सक्रिय भागीदारी की अपील की। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन लक्ष्य पूरा करने वाले 25 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
Register For Event
विज्ञापन
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अपना एसआईआर फॉर्म को जमा किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कवर्धा विधायक और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बुधवार को अपने कवर्धा प्रवास के दौरान मतदान केंद्र में जाकर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का फार्म भरा। विजय शर्मा ने कवर्धा के वार्ड क्रमांक 23 में स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 238 में पहुंचकर बीएलओ के साथ चर्चा कर अपना फॉर्म भरा।

विज्ञापन


उन्होंने स्थानीय लोगों को एसआईआर के संबंध में विस्तृत जानकारी दी व लोगों को हो रही समस्या के संबंध में जाना। फॉर्म में त्रुटियों के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। एसआईआर की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने व मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए चुनाव आयोग द्वारा कराई जाने वाली यह एक अत्यंत आवश्यक प्रक्रिया है। मतदाता सूची के सही होने से निर्वाचन प्रक्रिया उचित तरीके से सम्पन्न हो सकेगी। एसआईआर की प्रक्रिया कराने के लिए अपने बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म भर सकते हैं या खुद भी ऑनलाइन आवेदन भरा जा सकता है।

कलेक्टर ने बीएलओ का किया सम्मान 
इधर, आज कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिले के विभिन्न बीएलओ का सम्मान किया। बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र वितरण के साथ डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा किया जा रहा है। इसी क्रम में एसआईआर अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करते हुए शत प्रतिशत गणना प्रपत्र के डिजिटाइजेशन का लक्ष्य प्राप्त करने वाले 25 बीएलओ को कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कलेक्टर ने कहा कि जिस मेहनत व लगन से आप सभी ने अल्प अवधि में ही यह कार्य पूर्ण किया है, यह दूसरों के लिए प्रेरणादायी है। यह केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि जिले के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को मजबूती देने वाला प्रयास है। इस दौरान उन्होंने बीएलओ से फील्ड में उनके कार्यानुभव को भी जाना व अन्य बीएलओ के सहयोग की बात कही। ग्राम पेंड्रीकला बीएलओ बिंदा बंजारे ने बताया कि उन्होंने फॉर्म वितरण और कलेक्शन के लिए ऐसा समय चुना जब लोग घरों में मिले। इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए आवश्यक सभी चरण व दस्तावेजों की पूरी जानकारी को ट्रेनिंग के दौरान विस्तार से समझा, जिससे लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान संभव हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें