फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham News: कबीरधाम में 2.97 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, डिप्टी सीएम ने किया भूमिपूजन

Tue, 09 Dec 2025 10:01 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कबीरधाम में  सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क से ग्रामीणों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार में लाभ मिलेगा। उन्होंने स्कूल, सीसी रोड और सांस्कृतिक मंच सहित कई विकास कार्यों की घोषणाएं भी कीं।
 
Register For Event
विज्ञापन
कबीरधाम में डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम में स्थानीय कवर्धा विधायक और डिप्टी सीएम विजय शर्मा मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने पीएम ग्राम सड़क योजना अंतर्गत ग्राम कोको में 2.97 करोड़ रुपये की लागत से 4.30 किमी लंबे मोहगांव छांटा कोको सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
विज्ञापन


साथ ही बताया कि यह सड़क केवल यातायात सुविधा का माध्यम नहीं, बल्कि ग्रामीणों के जीवन में आर्थिक, शैक्षिक और सामाजिक परिवर्तन का आधार बनेगी। वर्षों से सड़क संपर्क के अभाव में रहे ग्रामीणों के लिए यह निर्माण नई उम्मीद, नया अवसर और नया भविष्य लेकर आएगा। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए विजय शर्मा से आग्रह किया था, जिसे उन्होंने प्राथमिकता देते हुए मंजूरी दी।

कार्यक्रम में विजय शर्मा ने क्षेत्र के व्यापक विकास के लिए कई घोषणाएं कीं। हायर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण के साथ स्कूल परिसर के समतलीकरण के लिए 3.50 लाख रुपये, सीसी रोड के लिए 2.60 लाख रुपये, सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने मंच निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपये समेत अन्य कार्यों की घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकास के लिए मजबूत बुनियादी ढांचा आवश्यक है और यह परियोजना स्थानीय समुदाय की जरूरतों को पूरा करेगी। सीएम विष्णुदेव साय की सरकार ग्रामीण विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। इस सड़क के बनने से मोहगांव छांटा कोको गांव के हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। आवागमन में सुविधा होगी और बेहतर सड़क के जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों में बेहतर सड़क और सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें