फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आए बाइक सवार तीन युवक, एक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 30 Oct 2025 12:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर के कोड़ेंनार थाना क्षेत्र के बास्तानार में बीती रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। इस घटना में 3 युवक घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मेकाज लाया गया।
Register For Event
विज्ञापन
Jagdalpur Acccident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के कोड़ेंनार थाना क्षेत्र के बास्तानार में बीती रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। इस घटना में 3 युवक घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मेकाज लाया गया। जहां एक युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा भी किया। जिसके बाद मौके पर आई पुलिस ने मामले को शांत कराया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दिनेश दास मानिकपुरी 20 वर्ष निवासी दंतेश्वरी वार्ड अपने 2 अन्य दोस्त जिसमें संदीप राय व जय कश्यप के साथ बाइक पर सवार होकर सुबह 10 बजे निकला था। रात को परिजनों को सूचना मिली कि दिनेश की बाइक का एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें तीनों घायल हो गए है, जिन्हें उपचार के लिए मेकाज लाया गया। जहां उपचार के दौरान दिनेश की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने वार्ड में जमकर हंगामा किया। इस घटना की जानकारी वार्ड के स्टाफ ने अस्पताल चौकी को दिया। जहां देर रात को मामला शांत कराया गया, घटना के बाद गुरुवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें