फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: पत्नी की हत्या कर फांसी के फंदे पर लटका पति, कमरे में मिली दोनों की लाश; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 12 Aug 2024 04:37 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में एक पति ने टंगिया से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। 
Register For Event
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक मकान में पत्नी की खून से सनी हुई लाश और उसके पास में ही फांसी के फंदे पर पति की लटकती लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पूरे मामले को जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम कुडूमकेला नवाडीह में सोमवार की सुबह एक मकान में पंचराम माझी (40) की फांसी के फंदे में लटकती हुई एवं बिस्तर पर उसकी पत्नी धरमकुमारी माझी (34) की खून से सनी हुई लाश मिली है। मकान में पति-पत्नी की लाश मिलने की जानकारी मिलते ही धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी, घरघोड़ा थाना प्रभारी अमित तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच में जुट गई है। 

इस तरह पता चला पूरा मामला
सोमवार की सुबह काफी समय तक पंचराम के घर का दरवाजा नहीं खुलने और दरवाजे में दस्तक देने के बावजूद अंदर से किसी प्रकार का जवाब नहीं आने के बाद मोहल्लेवासियों ने जब सीढ़ी लगाकर अंदर देखा तो उनके पैरों तले जमीन सरक गई। बिस्तर पर पत्नी की लाश तो उसके बगल में ही उसके पति की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। इसके बाद गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को इस घटना से अवगत कराया। 
विज्ञापन


पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी
बताया जा रहा कि रविवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और फिर गुस्से में आकार पति ने धारदार टांगी से अपनी पत्नी के गले पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

शराब पीने का आदि था मृतक
मृतक के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि पंचराम मांझी की हालत बीते कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। वह अधिक मात्रा में शराब पीने लगा था। उसने अपनी पत्नी को क्यों मारा इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।  

पहले भी जान देने की कोशिश कर चुका था पंचराम
इस संबंध में धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पंचराम इससे पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश करते हुए कुएं में कूद गया था, जिसे आसपास के लोगों ने बचा लिया गया था। बीती रात उसने अपनी को मौत के घाट उतारने के बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया। पुलिस इस मामले को जांच में ले लिया है। 

बच्चों सिर से उठा माता-पिता का साया 
बताया जा रहा है कि पंचराम मांझी के एक बेटी और एक बेटा है। रविवार की सुबह दोनों बच्चे अपनी नानी के घर गए हुए थे और इस दरमियान रात में यह घटना घटित हो जाने के बाद दोनों बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें