फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवर्धा: मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल, पास में मिला सड़ा-गला थैला और चप्पल; गांव में सनसनी

Sun, 25 Oct 2026 02:57 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा

सार

जिले के किशनगढ़ गांव में मनरेगा के तहत खुदाई के दौरान मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। कंकाल के पास सड़ा-गला थैला और चप्पल भी बरामद हुई है। पुलिस ने अवशेषों को जांच के लिए भेजकर व्यक्ति की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने की जांच शुरू कर दी है।
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पंडरिया थाना क्षेत्र के किशनगढ़ गांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत खुदाई के दौरान एक मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। जमीन के भीतर से नर कंकाल के साथ एक सड़ा-गला थैला और चप्पल भी बरामद हुई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


किशनगढ़ गांव में मजदूर बड़े पैमाने पर जमीन की खुदाई का कार्य कर रहे थे। काम के दौरान जैसे ही एक मजदूर ने फावड़ा चलाया, वैसे ही जमीन के नीचे से इन्सान की हड्डियां बाहर आ गईं। अचानक मानव अवशेष देखकर वहां काम कर रहे मजदूरों के बीच अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया। मजदूरों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों को दी।

पुलिस की जांच और कार्रवाई
सूचना मिलते ही पंडरिया थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल वाले पूरे इलाके को सील कर दिया और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने नर कंकाल को फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस आसपास के गांवों में भी पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हाल ही में इलाके से कोई व्यक्ति गायब तो नहीं हुआ था।
विज्ञापन


पहचान और रिपोर्ट का इंतजार
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कंकाल किसी पुरुष का है या महिला का। कंकाल कितना पुराना है, इसकी सटीक जानकारी भी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस कंकाल के पास से मिली वस्तुओं और थैले के आधार पर व्यक्ति की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समयावधि का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें