फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahasamund: गणेश विसर्जन के दौरान हुई चाकूबाजी, पांच लोग घायल: दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Sep 2024 09:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद

सार

महासमुंद जिले में गणेश विसर्जन के दौरान चाकूबाजी हो गई। बताया जा रहा कि इस दौरान पांच लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
 
Register For Event
विज्ञापन
थाना सिटी कोतवाली महासमुंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना क्षेत्र के पिटियाझर में गणेश विसर्जन के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विसर्जन के दौरान अचानक चाकू निकालकर हमला करने की बात प्रार्थी ने बताई है, लेकिन पुलिस प्रार्थी की डॉक्टरी मुलाहिजा रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


पांच लोगों को घटना में चाकू लगने की बात प्रार्थी बता रहा है। जिनमें दो घायलों को पुलिस ने डॉक्टरी मुलाहिजा के लिए जिला अस्पताल भेजा है। घटना के पिटियाझर की घटना है। प्रार्थी के मुताबिक जब आज गणेश विसर्जन करने गणेश समिति के लोग निकले थे, तभी अचानक नशे में धुत्त दो लोग बीच में घुसकर चाकू निकाल लिया और अकारण ही आसपास के लोगों को चाकू से हमला किया। 
विज्ञापन


एएसपी ने बयाया कि दो घायलों को डॉक्टरी मुलाहिजा के लिए अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकेगा कि चोट कैसे लगी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें