फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का पुलिस ने किया खुलासा, सिंडिकेट के मास्टरमाइंड समेत अन्य आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Jun 2026 08:05 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग में ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है इसी कड़ी में छावनी पुलिस ने अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का खुलासा किया है। ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट के 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Register For Event
विज्ञापन
ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का हुआ खुलासा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग में ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है इसी कड़ी में छावनी पुलिस ने अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का खुलासा किया है। ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट के 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसका मुख्य आरोपी निशांत गुप्ता है जो भिलाई का रहने वाला है इसके द्वारा लंबे समय से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था।आरोपी निशांत गुप्ता की निशानदेही पर नागपुर में किराए के मकान पर दबिश दी। जहां से यूपी,बिहार के 8 युवकों को पकड़ा गया है। मुख्य आरोपी निशांत उत्तरप्रदेश और बिहार के युवकों को संगठित कर करोड़ों के अवैध सट्टा का कारोबार चला रहा था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन


छावनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सुभाष चौक कैंप 2 के रहने वाले निशांत कुमार गुप्ता के द्वारा लंबे समय से विभिन्न राज्यों में छिपकर ऑनलाइन सट्टा संचालन का कार्य कर रहा है। वर्तमान में अपने निवास स्थान से भी ऑनलाइन क्रिकेट बेटिंग गतिविधियों का संचालन कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने संदिग्ध निशांत कुमार गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस द्वारा निशांत के मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों की प्रारंभिक जांच में सूचना सही पाई गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह C-B. Cricket Buzz Betting App एवं RubyBet नामक ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म की आईडी संचालित करना स्वीकार किया। आरोपी निशांत गुप्ता ने पुलिस के पूछताछ में बताया कि महाराष्ट्र नागपुर में उसके द्वारा ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है।

मुख्य आरोपी निशांत गुप्ता की निशानदेही पर दुर्ग पुलिस की टीम द्वारा नागपुर स्थित किराए के मकान में दबिश दी गई। मौके पर ऑनलाइन सट्टा संचालन करते हुए 8 युवकों को रंगे हाथों पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ऑनलाइन सट्टे में डिपॉजिट, विड्रॉल, अकाउंट संचालन, आईडी प्रबंधन और अन्य तकनीकी कार्य करते थे। जिसके बदले उन्हें प्रतिमाह लगभग 20,000 से 25,000 वेतन और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती थी।पकड़े गए युवकों को लालच देकर संगठित रूप से ऑनलाइन सट्टा संचालन में लगाया गया था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके द्वारा प्रतिदिन लगभग 4 से 5 लाख का ऑनलाइन लेन-देन किया जाता था। जो प्रतिमाह लगभग 1.50 करोड़ तक पहुंचता था।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी निशांत कुमार गुप्ता विभिन्न राज्यों में स्थान बदल-बदल कर ऑनलाइन सट्टा संचालन का कार्य कर रहा था।पुलिस ने आरोपियों के पास से 26 मोबाइल, 3 लैपटॉप, 2 आईपैड, 85 एटीएम कार्ड, 18 पास बुक, 45 सिम कार्ड सहित मारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज बरामद मिले हैं। साथ ही प्रतिमाह लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का लेखा जेखा मिला है। वही पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे की अवैध कमाई से खरीदे गए लगभग 23 लाख रुपये मूल्य के सोने और डायमंड के आभूषण को भी बरामद किया है।पकड़े गए आरोपियों में निशांत गुप्ता,अखिलेश यादव,पंकज यादव,आशीष जायसवाल,विशाल पटेल,शिवम चौहान,जयहिंद यादव,वेचन मुखिया और भागीरथ राम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें