फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg Murder: धारदार हथियार से हमलाकर दो लोगों की हत्या, गांव में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 07 Mar 2024 11:26 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

मामला दुर्ग जिले के पुलगांव थाना इलाके के गनियारी गांव का है। यहां देर रात दो लोगों की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। सुबह दोनों के शव खून से लथपथ कमरे में मिले। दो लोगों की बेरहमी से हुई हत्या की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 
Register For Event
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र के गनियारी गांव में देर रात अज्ञात आरोपियों ने दो लोगों की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी। घर के अंदर दोनों के शव खून से लथपथ मिले हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शवों को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गनियारी गांव के रहने वाली राजबती साहू 62 वर्ष और पोती सविता साहू 17 वर्ष की घर के अंदर खून से लथपथ शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घर के अन्य सदस्य जब सुबह उठे तो दोनों के शव जमीन पर पड़े हुए थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात आरोपियों ने घर में सो रहे दादी और पोती की कुल्हाड़ी से वारकर निर्मम हत्या की है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें