फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: पारिवारिक विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार

Wed, 24 Jun 2026 04:19 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

नवागांव के रहने वाले नीलकमल साहू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके पिता का शव घर पर पड़ा हुआ है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया था।
Register For Event
विज्ञापन
पुलिस ने पिता के हत्या के आरोप में आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग में बोरी थाना क्षेत्र के नवागांव में घर में मृत अवस्था में शव मिली थी पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर जांच में जुट गई थी। पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर मृतक के परिजनों से पूछताछ की गई जिसमें मृतक का बेटा द्वारा पारिवारिक विवाद में हत्या करना स्वीकार किया है पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन


नवागांव के रहने वाले नीलकमल साहू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके पिता का शव घर पर पड़ा हुआ है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया था। पीएम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई जिसके बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू की। जिसमें प्रार्थी बेटे नीलकमल साहू ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन पारिवारिक विवाद के दौरान पिता और बेटे में मारपीट हुई जिसमें बेटा नीलकमल ने अपने पिता कुलेश्वर साहू के सिर पर वार करना स्वीकार किया है।


दुर्ग ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि प्रार्थी ने थाने में शिकायत दर्ज कराया कि उनके पिता का शव घर पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ है पुलिस ने शव का पीएम कराया गया। पीएम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत की पुष्टि होने के बाद पूछताछ में प्रार्थी और मृतक का बेटा नीलकमल साहू ने पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी और मृतक के बीच घटना के दिन मारपीट की घटना हुई थी जिसमें बेटे द्वारा अपने पिता के सिर पर भारी वस्तु से वार कर घायल कर थाने पहुंच गया था।पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

पुलिस ने पिता के हत्या के आरोप में आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें