फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग में जमीन बिक्री में फर्जीवाड़ा: आर्मी जवान के नाम पर दूसरे को किया पेश, तीन साल बाद आरोपी गिरफ्तार

Mon, 08 Jun 2026 02:42 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार


दुर्ग के पाटन क्षेत्र में संयुक्त स्वामित्व वाली कृषि भूमि की बिक्री से जुड़े फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आर्मी में तैनात अपने सगे भाई की जगह दूसरे व्यक्ति को पेश कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए थे।
 
Register For Event
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग के पाटन थाना क्षेत्र में संयुक्त स्वामित्व वाली कृषि भूमि की बिक्री में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को इस मामले के आरोपी ईश्वर दास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी तीन साल से फरार चल रहा था।

विज्ञापन


यह धोखाधड़ी आर्मी में तैनात एक जवान के बड़े भाई ने की थी। उसने अपने भाई की जगह किसी अन्य व्यक्ति को पेश कर जमीन की रजिस्ट्री कराई। पीड़ित जवान ने साल 2023 में पाटन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बड़े भाई पर संयुक्त नाम से दर्ज भूमि बेचने का आरोप था। पुलिस ने जांच के दौरान दस्तावेजों की पड़ताल की। जांच में पहचान संबंधी दस्तावेजों में हेरफेर और फर्जी दस्तावेज बनाने का खुलासा हुआ। आरोपी ने इस तरीके से आर्थिक लाभ लेने का प्रयास किया था।

आरोपी ने अपने आर्मी में पदस्थ भाई की अनुपस्थिति का फायदा उठाया। उसने एक-दूसरे व्यक्ति को भाई के रूप में प्रस्तुत किया। फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर उसने जमीन की बिक्री प्रक्रिया पूरी की। यह सब संयुक्त स्वामित्व वाली कृषि भूमि को अवैध रूप से बेचने के लिए किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें