छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने 7 महीने के बच्चे को चूल्हे में झोंक दिया क्योंकि वह दूध के लिए रो रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक परिवार में पति-पत्नि और मां सभी शराब पी रहे थे।
दूसरी तरफ 7 महीने का बच्चा भूख से रो रहा था। परिवार वाले लगातार शराब पीते रहे और बच्चा रोता रहा। काफी देर तक बच्चे के रोने से पिता को गुस्सा आ गया और पिता ने अपने 7 महीने के बच्चे को जलते चूल्हे में फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई।