फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: स्कूल वाहन में बच्चों को बंद कर सो गया चालक, रोत रहे छात्र; स्थानीय लोगों ने जगाकर कर दी पिटाई

Wed, 18 Sep 2024 08:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले में एक निजी विद्यालय के वाहन चालक की लापरवाही सामने आई है। यहां एक ड्राइवर गाड़ी में ही सो गया और उसी गाड़ी में बच्चे भी थे। कुछ देर बाद बच्चे रोने लगे। आवाज सुनकर आसपास के दुकानदारों ने खिड़की खोलकर ड्राइवर को जगाया। इसके बाद कुछ लोगों ने ड्राइवर की पिटाई कर दी।
 
Register For Event
विज्ञापन
स्कूल वाहन में सो गया चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झलमला तिराहे पर निजी स्कूल के वाहन चालक की जमकर धुनाई कर दी गई। शराब के नशे में धुत ड्राइवर स्कूली बच्चों को गाड़ी में बंद कर सो गया था। इसके बाद दो स्कूली बच्चों के रोने आवाज सुनकर दुकानदारों ने गाड़ी में देखा तो ड्राइवर नशे में धुत सो रहा था। इसके बाद भीड़ ने ड्राइवर की लापरवाही को देख उसकी जमकर धुनाई कर दी। वहीं, सभी बच्चे हरिजन अकादमी स्कूल बालोद के बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दोपहर दो बजे स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्चे दो घंटे तक स्कूल वाहन में बंद रहे। 

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि बच्चों का स्कूल सुबह 9:00 से 2:00 बजे तक लगता है और 2:00 तक जब स्कूल के बच्चे नहीं पहुंचे तो स्कूल में फोन लगाया गया। इसके बाद पता चला कि बच्चे तो स्कूल से कब के निकल गए हैं। इसके बाद ड्राइवर को फोन लगाया गया तो ड्राइवर का फोन बंद था। परिजन काफी परेशान होते रहे। कुछ देर बाद एक परिजन ने गाड़ी को झलमला में नहर किनारे खड़े देखा जहां ड्राइवर सो रहा था और बच्चे रो रहे थे। थाना प्रभारी रविशंकर पांडेय का कहना है कि परिजनों को भी बुलाया गया है और स्कूल प्रबंधन को भी बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें