फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के बीच औद्योगिक विकास और निवेश पर चर्चा

Tue, 08 Sep 2026 08:04 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके निवास पर मुलाकात कर प्रदेश के औद्योगिक विकास और निवेश से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
Register For Event
विज्ञापन
मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के बीच औद्योगिक विकास और निवेश पर चर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके निवास पर मुलाकात कर प्रदेश के औद्योगिक विकास और निवेश से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में मुख्य रूप से राजनांदगांव में GAIL (इंडिया) लि. के प्रस्तावित गैस आधारित फर्टिलाइजर प्लांट और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0 को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राजनांदगांव में प्रस्तावित गैस आधारित फर्टिलाइजर प्लांट क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई दिशा दे सकता है। इस परियोजना से स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही, फर्टिलाइजर प्लांट से जुड़े सहायक उद्योगों और कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बड़ी औद्योगिक परियोजना का विस्तार न केवल राजनांदगांव तक रहेगा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ युवाओं के लिए नए अवसर तैयार होंगे।

बैठक में राज्य में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0 को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ को आधुनिक तकनीक और उच्च मूल्य आधारित विनिर्माण के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। क्लस्टर के माध्यम से प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक्स और आधुनिक विनिर्माण से जुड़े उद्योगों के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इससे छत्तीसगढ़ को इस क्षेत्र के उभरते औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के आपसी समन्वय से बड़े निवेश की नई संभावनाएं बनी हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि निवेश का सीधा लाभ स्थानीय युवाओं को रोजगार, क्षेत्रीय विकास और आर्थिक समृद्धि के रूप में मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें