फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में रफ्तार का कहर: भखारा में अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Thu, 21 Aug 2025 07:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

ग्रामीणों द्वारा सड़क हादसे की सूचना पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही भखारा पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए तीनों युवकों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
Register For Event
विज्ञापन
एंबुलेंस से घायलों को ले जाया गया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुरुद क्षेत्र के ग्राम आवरी निवासी ओमकेश्वर ध्रुव निवासी अवरी अपने साथियों के साथ हमाली (मजदूरी) करने सेमरा की एक राइस मिल गया था। वहीं से बीती रात तीनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस घर आ रहे थे। रास्ते में भखारा के ग्राम सेमरा के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। ग्रामीणों द्वारा सड़क हादसे की सूचना पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही भखारा पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए तीनों युवकों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद ओमकेश्वर को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है, फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें