फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari News: प्रथम दिवस पर एक लाख से ज्यादा बच्चों को पिलाया गया पोलियो ड्रॉप, स्वास्थ्यकर्मी रहे सक्रिय

Sun, 21 Dec 2025 09:38 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिला चिकित्सालय से हुआ। प्रथम दिवस में 103112 बच्चों को पोलियो ड्रॉप दी गई। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और पंचायत सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
 
Register For Event
विज्ञापन
बच्चों को पिलाया गया पोलियो ड्रॉप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ जिला चिकित्सालय से किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू. एल. कौशिक और सिविल सर्जन डॉ. ए.के. टोण्डर ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान की शुरुआत की। प्रथम दिवस जिले में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक टीकाकरण किया गया।

विज्ञापन


बच्चों को पोलियो ड्रॉप आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूलों में दिया गया। ट्रांजिट दलों ने चौक-चौराहों पर भी बच्चों को टीका पिलाया। अभियान में कुल 103112 बच्चों को पोलियो ड्रॉप दी गई, जो लक्ष्य का लगभग 93 प्रतिशत है। गुजरा में 23,817, नगरी में 22,704, कुरूद में 27,908, मगरलोड में 15,540 और धमतरी शहरी क्षेत्र में 13,143 बच्चों को टीका दिया गया।

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों और पंचायत सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। बच्चों की बाएं हाथ की छोटी उंगली पर पोलियो इंडेलिबल मार्कर से चिन्ह लगाया गया। शुभारंभ अवसर पर जिला अधिकारी और विभागीय स्टाफ भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें