फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: सेप्टिक टैंक में कंकाल मिलने से हड़कंप, जानें कैसे हुई मामले की जानकारी

Sat, 17 May 2025 05:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी जिले में सनसनी फैला देने वाला मामला सामने आया है, जहां सेप्टिक टैंक में लगभग चार साल पुराना कंकाल मिला है। जिससे आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया।
Register For Event
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले में सनसनी फैला देने वाला मामला सामने आया है, जहां सेप्टिक टैंक में लगभग चार साल पुराना कंकाल मिला है। जिससे आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोयना में बंद पड़े गोदाम का है। जहां सेप्टिक टैंक नर कंकाल मिला है। जिसकी सूचना पर धमतरी एएसपी, अर्जुनी थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुँची।जिसके बाद कंकाल को बाहर निकाला गया। और और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ग्राम भोयना में एक गोदाम है जो 5 सालों से बंद पड़ा हुआ है।उसका मालिक आज शनिवार को जमीन नापजोख करवाने के लिए गोदाम गया था। तभी पीछे तरफ सेप्टिक टैंक में उसने एक कंकाल दिखा। जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल अर्जुनी थाने में दी गई।सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और खोदकर कर कंकाल को बाहर निकाला गया। 

एएसपी मणिशंकर चंद्र का कहना है कि नर कंकाल करीब 4 साल पुराना लग रहा है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। इसके साथ ही यह कंकाल किसका है इसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है। और कंकाल मिलने की जगह को अच्छे से जांच पड़ताल की जा रही है।फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें