फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में 40 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: फर्जी दस्तावेज बनाकर कृषि भूमि बेचने की थी तैयारी; दो गिरफ्तार

Fri, 21 Aug 2026 09:13 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

मगरलोड थाना क्षेत्र में कृषि भूमि के नाम पर करीब 40 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोप है कि दो लोगों ने मृत व्यक्ति के नाम दर्ज करीब 4.5 एकड़ कृषि भूमि को फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपना बताकर बेचने की कोशिश की।
Register For Event
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में कृषि भूमि के नाम पर करीब 40 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोप है कि दो लोगों ने मृत व्यक्ति के नाम दर्ज करीब 4.5 एकड़ कृषि भूमि को फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपना बताकर बेचने की कोशिश की। शिकायत और जांच के बाद पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गोबरा नवापारा निवासी सचिन बगानी ने मगरलोड थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि ग्राम सांगा में मृतक विष्णु प्रसाद साहू के नाम दर्ज करीब 4.5 एकड़ कृषि भूमि को आरोपी ठाकुर राम साहू अपना बताकर बेचने की तैयारी कर रहा था। भूमि का सौदा करने के नाम पर आरोपी ने अलग-अलग माध्यमों से नगद और चेक के जरिए उनसे करीब 40 लाख रुपये ले लिए। बाद में दस्तावेजों की हकीकत सामने आने पर उन्हें कथित धोखाधड़ी का पता चला।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने बैंक से मृतक के नाम संचालित खाते से जुड़े ग्राहक आवेदन फॉर्म, दस्तावेज और बैंक स्टेटमेंट हासिल किए। जांच में कथित तौर पर सामने आया कि आरोपियों ने अवैध लाभ के उद्देश्य से मृतक के नाम फर्जी ऋण पुस्तिका, आधार कार्ड और बैंक संबंधी दस्तावेज तैयार किए थे।
विज्ञापन


पुलिस जांच में ठाकुर राम साहू (37), निवासी ग्राम सांगा, के साथ उसके कथित सहयोगी जितेन्द्र साहू (38), निवासी ग्राम पोखरा, थाना राजिम, जिला गरियाबंद की भूमिका सामने आई। दोनों पर आपराधिक साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उनका इस्तेमाल करने का आरोप है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी ऋण पुस्तिका, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, तीन चेक, रबर सील, लिखावट संबंधी डायरी और करीब 5 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें