फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: आरंग के एकदिवसीय दौरे पर रहे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, 14 करोड़ 34 लाख रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात

Mon, 23 Dec 2024 09:25 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद

सार

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव सोमवार को आरंग के दौरे पर रहे। उन्होंने आरंग बस स्टैंड पर आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत की। 
 
Register For Event
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री अरुण साव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव सोमवार को आरंग के दौरे पर रहे। उन्होंने आरंग बस स्टैंड पर आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के चार नगरीय निकायों को 14 करोड़ 34 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उनके साथ रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


बता दें कि उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अरुण साव आरंग पहुंचे थे। आरंग के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आरंग विधासभा क्षेत्र के नगर पालिका आरंग, मंदिरहसौद नगर पंचायत चंदखुरी और समोदा में 27 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 88 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने आरंग विधानसभा को कुल 14 करोड़ 34 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें