फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: दिवाली से पहले दो प्रतिशत डीए की मांग, कर्मचारियों ने दी घेराव की चेतावनी

Fri, 23 Oct 2026 03:43 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों ने आगामी दिवाली पर्व से पूर्व दो प्रतिशत महंगाई भत्ता एरियर के साथ जारी करने की पुरजोर मांग उठाई है।
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों ने आगामी दिवाली पर्व से पूर्व दो प्रतिशत महंगाई भत्ता एरियर के साथ जारी करने की पुरजोर मांग उठाई है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी को पत्र भेजकर शीघ्र निर्णय लेने का अनुरोध किया है। संगठन का कहना है कि वर्तमान में राज्य के कर्मचारियों को 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है, जो केंद्र सरकार की दर से दो प्रतिशत कम है।

 

फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री को भेजे पत्र के माध्यम से राज्य सरकार को उसके चुनावी घोषणा पत्र की याद दिलाई है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता एरियर सहित देने का वादा किया था। लगातार बढ़ती महंगाई के कारण कर्मचारियों और पेंशनरों को अपने परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में भारी आर्थिक परेशानी हो रही है। ऐसी स्थिति में लंबित महंगाई भत्ते का भुगतान देय तिथि से एरियर सहित किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

 

फेडरेशन के पदाधिकारियों के अनुसार संगठन ने छह सितंबर को आयोजित अपनी प्रांतीय बैठक में इस विषय पर शासन को पत्र लिखने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया था। संगठन ने राज्य सरकार से घोषणा पत्र के वादे के अनुरूप लंबित दो प्रतिशत महंगाई भत्ता जल्द स्वीकृत करने की अपील की है। फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार दिवाली से पहले इस संदर्भ में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो समस्त कर्मचारी संगठन एकजुट होकर मंत्रालय का घेराव करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें