फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा: महंगे बिजली के विरोध में कांग्रेसियों ने घेरा बिजली कार्यालय, सौंपा ज्ञापन

Wed, 08 Oct 2025 07:02 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा जिले में बढ़ते बिजली बिल और महंगी बिजली के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर पंचायत बेरला के बिजली कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने भी मामले को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात किया।
Register For Event
विज्ञापन
महंगे बिजली के विरोध में कांग्रेसियों ने घेरा बिजली कार्यालय, सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा जिले में बढ़ते बिजली बिल और महंगी बिजली के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर पंचायत बेरला के बिजली कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने भी मामले को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात किया।
विज्ञापन

बेमेतरा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ महंगे बिजली बिल के खिलाफ नहीं बल्कि जनता की बढ़ती समस्याओं और प्रशासन को चेताने के लिए है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने बिजली के दाम बढ़ाकर आम उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा उपभोक्ताओं को अनाप-शनाप बिल भेजे जा रहे हैं, और कार्यालय में शिकायतों को भी गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

आशीष छाबड़ा ने चेतावनी दी कि आने वाले समय में जिले में बड़े पैमाने पर आंदोलन किए जाएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए जनता की समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें