फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetra: पीएम आवास योजना के धीमी प्रगति पर भड़के कलेक्टर, तकनीकी सहायकों को नोटिस जारी

Thu, 06 Mar 2025 06:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान उन ग्राम पंचायत प्रभारियों व तकनीकी सहायकों पर विशेष ध्यान दिया, जहां प्रगति धीमी रही है। उन्होंने निर्देश दिया कि फील्ड में जाकर काम की स्थिति का निरीक्षण किया जाए व फोटो समेत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। 
Register For Event
विज्ञापन
समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम आवास योजना को लेकर गुरुवार को कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिला पंचायत के सभागार में जिले के सभी जनपद पंचायत की विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य योजना के तहत आवास की पूर्णता हेतु तय किए गए लक्ष्यों के खिलाफ जिले की प्रगति का आकलन करना था। 

विज्ञापन


कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान उन ग्राम पंचायत प्रभारियों व तकनीकी सहायकों पर विशेष ध्यान दिया, जहां प्रगति धीमी रही है। उन्होंने निर्देश दिया कि फील्ड में जाकर काम की स्थिति का निरीक्षण किया जाए व फोटो समेत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। कलेक्टर ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सबसे कम प्रगति वाले तकनीकी सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। 

साथ ही बेहतर काम करने वाली दो महिला तकनीकी सहायक को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित करने की बात कही। कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायत सीईओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि जो आवास अभी तक अपूर्ण हैं, उन्हें समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। पीएम आवास योजना सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, इसमें शत-प्रतिशत सफलता हासिल करना अनिवार्य है। आवास पूर्ण नहीं हुए तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले के सभी जिम्मेदार अधिकारियों को इस योजना के तहत लक्ष्यों को पूरा करने की सख्त हिदायत दी गई है, ताकि जिले के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को आवास का लाभ समय पर मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें